rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Rajasthan: सरकार ने निकाय चुनावों की तैयारी तेज की, 200 से अधिक निकायों की अधिसूचना जारी, वार्डों के नक्शे बदले जाएंगे

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वार्डों के पुनर्गठन और परिसीमन को लेकर स्वायत शासन विभाग लगातार अधिसूचनाएं जारी कर रहा है। अब तक 200 से अधिक निकायों की अधिसूचनाएं राजपत्र में प्रकाशित की जा चुकी हैं।

बड़े शहरों में भी परिसीमन पूरा:-

कोटा, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, पाली और भीलवाड़ा जैसे बड़े शहरों में भी परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

309 तक पहुंचा निकायों का आंकड़ा:-

प्रदेश में नगरीय निकायों की संख्या अब 309 हो गई है। इनमें से 305 निकायों में पुनर्गठन और परिसीमन कर अनुमोदन कर दिया गया है। शेष 4 निकायों में अदालत के स्थगन आदेश के चलते पुनर्गठन नहीं हो सका है, इसलिए वहां चुनाव मौजूदा वार्डों के आधार पर कराए जाएंगे।

2700 नए वार्ड बने, अब कुल 10,175 वार्डों में होगा चुनाव:-

परिसीमन और पुनर्गठन के अंतिम प्रस्ताव के अनुसार इस बार 2700 नए वार्ड बनाए गए हैं। अब कुल 10,175 वार्डों में चुनाव होंगे, जबकि पहले 7,475 वार्ड थे। वर्ष 2019 में जहां नगरीय निकायों की संख्या 196 थी, वहीं अब यह बढ़कर 309 हो गई है।

नगर निगमों की संख्या भी बदली:-

राज्य में अब 13 की बजाय केवल 9 नगर निगम होंगे। जयपुर, जोधपुर और कोटा में जहां पहले दो-दो निगम थे, वहां अब एक ही निगम रहेगा।