राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री का नाम का ज्ञापन विकास अधिकारी को दिया, अनिश्चितकालीन धरना देने की दी चेतावनी

खाजूवाला, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विकास अधिकारी पंचायत समिति खाजूवाला को देकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की मांग को पूर्ण करने के लिए प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 के दौरान हुए आंदोलन में किए गए समझौते को लागू करने की मांग की है।
अध्यक्ष किशोरी लाल ने बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के 7 सूत्रीय मांग पत्र पर प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 के दौरान हुए आंदोलन में उनकी पालना करवाने के लिए सरकार ने उच्च स्तर पर समझौता किया था। इन समझौते में संवर्ग की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए निर्वाचित निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन मांगों को पूर्ण नहीं करने के लिए निर्धारित की गई समयावधि से बहुत अधिक समय व्यतीत हो गया है। जिसको लेकर ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में अवगत करवाया की राज्य सरकार प्रशासन गांव के संग अभियान प्रारंभ करने जा रही है। प्रदेश का ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग इन अभियानों में राज्य सरकार की मंशा अनुरूप पूर्ण संपूर्ण से दायित्व निर्वहन को संकल्पित है। लेकिन अभियान में संगठन के साथ दो बार लिखित समझौता करने के बाद भी सकारात्मक आदेश जारी नहीं करने से संगठन अपने आप में ठगा सा महसूस कर रहा है। वही जानकारी दी कि वर्ष 2023 में प्रशासन गांव के संग अभियान को प्रारंभ होने से पूर्व लिखित समझौते को लागू नहीं किया गया। तो संगठन इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने करेगा। वही ज्ञापन में अवगत करवाया की 19 अप्रैल बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विकास अधिकारी को सौंपा गया है। वहीं 21 अप्रैल शुक्रवार को पंचायत समिति मुख्यालय पर धरना एवं अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।