rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: SOG की बड़ी कार्रवाई, फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार

R.खबर ब्यूरो। जयपुर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी चयनित वरिष्ठ अध्यापक अरुण कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अरुण कुमार पर लंबे समय से फरार रहने के कारण 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में धांधली कर चयन प्राप्त किया था। दो अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में उसने अपनी जगह डमी अभ्यर्थियों को बैठाया था। जांच में यह गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला दर्ज हुआ और आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू किया गया। इसी दौरान वह फरार हो गया। लगातार तलाश के बावजूद उसके नहीं मिलने पर पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर दिया था।

SOG टीम को आज उसकी लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिली और जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई और नाम उजागर हो सकते हैं।

यह गिरफ्तारी शिक्षा व्यवस्था में हो रही धांधली और नकल माफिया पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।