rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में शुक्रवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम केन्द्र द्वारा बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं, 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर और शेखावटी में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई जा रही है। इसी के साथ घना कोहरा छाएगा। पिछले 3-4 दिन से प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप देखने को मिल रही है जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। बीते 24 घंटे में अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 22 डिग्री से ऊपर रहा।