मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, जानें अब बारिश होगी या नहीं ?
जयपुर। हाड़ौती अंचल में बारिश का दौर थमने के कारण गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। कोटा शहर में भी मंगलवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे। दोपहर में स्थिति तो यह है कि गर्मी और उमस के चलते लोग पसीने से तर हो रहे है। पंखों की गति भी तेज हो गई है।
2 से 6 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
2 अक्टूबर – मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
3 अक्टूबर – मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
4 अक्टूबर – मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
5 अक्टूबर – जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
6 अक्टूबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।