Rajasthan News: भतीजे ने चाचा को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत, मामला जान हो जाएंगे हैरान

Rajasthan News: भतीजे ने चाचा को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत, मामला जान हो जाएंगे हैरान

R.खबर ब्यूरो। उदयपुर, युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के पड़ोसी दो जनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी रिश्ते में मृतक का भतीजा है। मामले में सामने आया कि आरोपियों ने मृतक से कर्ज ले रखा था, जो नहीं चुका पा रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए हत्या कर दी। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना उदयपुर के उदयसागर पाल की है।

लोगों ने आरोपियों के घर तोडफ़ोड़ की, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के उदयसागर पाल पर युवक का खून से सना शव पड़ा था। जिसकी पहचान भल्लों का छोटा गुड़ा निवासी शंकरलाल पुत्र लोगर डांगी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शंकरलाल फोटोग्राफी, प्रोपर्टी दलाली के साथ ही फाइनेंस का काम भी करता था।

पुलिस ने आरोपी भल्लों का छोटा गुड़ा निवासी मांगीलाल उर्फ जगदीश डांगी और निवासी मदनलाल डांगी को गिरफ्तार किया। मामले में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में कर्जदार हो गए थे। उन्होंने तार से गला दबाकर, धारदार हथियार और हथौड़े से सिर फोड़कर हत्या कर दी। उन्होंने शंकरलाल से 5-5 लाख रुपए उधार लिए, जो चुका नहीं पा रहे थे। आरोपी मदनलाल रिश्ते में शंकरलाल का भतीजा लगता है।