जाने कब से बदलेगा स्कूलों का समय, पढ़ें पूरी खबर

जाने कब से बदलेगा स्कूलों का समय, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से नहीं बदलेगा। अब 15 अक्टूबर तक राज्य के सभी एक पारी स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक ही संचालित होंगे। वहीं 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय सर्दी के हिसाब से से सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक बदलने का निर्णय लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

अब से पहले तक राज्य के सभी स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से बदल जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अब 15 अक्टूबर तक एकल पारी स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से एक बजे तक ही रहेगा। ऐसे में कल से राज्य के सभी एकल पारी स्कूल अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी के हिसाब से ही संचालित होंगे। शीतकालीन समय परिवर्तन अब 16 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होगा।