rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: जैसलमेर में गिरी पाकिस्तानी मिसाइल को किया गया डिफ्यूज, कई किलोमीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से लगातार विस्फोटक संदिग्ध वस्तुएं बरामद हो रही हैं। जानकारी के अनुसार जैसलमेर में भी कुछ जगहों से ऐसी वस्तुएं बरामद हुई हैं। इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी मिसाइल से आए एक विस्फोटक को डिफ्यूज किया है, जिसका वीडियो सामने आया है।

जैसलमेर के किसानों ने बताया कि जिस मिसाइल से पाकिस्तान ने हमला किया उसका एक हिस्सा बड़ौद गांव में गिरा। उसे सेना ने डिफ्यूज कर दिया है।

तड़के हुए थे तीन धमाके:-

पूरन सिंह भाटिया ने बताया कि वे जैसलमेर के पूर्व चेयरमैन हैं। उन्होंने बताया कि यह वही खेत है जहां कल मिसाइल गिरी थी। उन्होंने कहा कि यह खेत मेरा है और घटना तड़के सुबह 4:30 बजे की है। उन्होंने बताया कि जब वे सुबह 4:30 बजे घर के बाहर निकले तो तीन धमाके हुए। दो धमाके लगातार और एक 5-10 मिनट बाद हुआ।

भारतीय सेना ने विस्फोटक को किया डिफ्यूज:-

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और प्रशासन को सूचना दी गई। इस पाकिस्तानी हमले में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कल से ही इस जगह पर सेना तैनात थी और आज इसे डिफ्यूज कर दिया गया।