राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकने गए पुलिसकर्मी को रौंद ड़ाला, अस्पताल में हुई मौत…. विभाग ने लिया ये बड़ा एक्शन
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के जोधपुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। यंहा अवैध बजरी खनन रोकने की कोशिश में पुलिस कांस्टेबल को बजरी से भरे हुए डंपर से ही रौंद ड़ाला गया। जानकारी के अनुसार रविवार को हुई इस घटना के बाद कांस्टेबल ने कल देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक के साथ गुस्सा भी है। अवैध खनन का यह खेल कई जानें ले चुका हैं। इस घटना के बाद तीन लोगों को अरेस्ट करने की सूचना है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लूणी थाना इलाके में बजरी माफिया के खिलाफ एक्शन लेने गए सिपाही सुनील खिलेरी जब एक डंपर को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो अवैध बजरी से भरे हुए इस डंपर ने सिपाही को रौंद दिया। बुरी हालत में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। आज अंतिम संस्कार किया जाना है।
इस घटना के बाद पूरी जोधपुर पुलिस आरोपियों के पीछे लग गई। डंपर चालक आरोपियों ने अपने वाहन छुपा दिए, अपने फोन फेंक दिए ताकि लोकेशन ना मिल सके। उसके बाद तीनों आरोपी अलग-अलग शहरों में भाग गए।