राजस्थान: जैसलमेर में वीडियो बनाने वाली लड़की ने होटल में रूम सर्विस बॉय को बनाया था ‘शिकार’, सामने आया एक और VIDEO
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के जैसलमेर में बुजुर्ग के साथ कार में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले कपल का अब एक और नया वीडियो सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार इस कपल नें होटल के रूम सर्विस बॉय को अपना शिकार बनाया है। हालांकि यह वीडियो अलवर के किसी होटल का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
दरअसल जैसलमेर वाले वीडियो में लड़की का चेहरा ब्लर कर दिया गया था। वहीं बुजुर्ग का चेहरा साफ नजर आ रहा था। वहीं वायरल हुए नए वीडियो में लड़की और रूम सर्विस बॉय दोनों का चेहरा ब्लर कर दिया गया है। इस वीडियो में सबसे पहले लड़की का साथी रूम सर्विस बॉय को कमरा क्लियर करने के लिए कहता है। इसके बाद फ्रेम में ब्लर चेहरे के साथ लड़की नजर आती है।
साथी बना रहा था वीडियो:-
इस दौरान लड़की रूम सर्विस बॉय को कहती है कि वह उसकी कुछ तस्वीरें खीचें, क्योंकि इसे यह तस्वीरें किसी को भेजनी है। हालांकि रूम सर्विस बॉय यह समझ नहीं पाता है कि वह उनके जाल में पूरी तरह से फंस चुका है। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि पीछे बैठा लड़की का साथी लगातार वीडियो बना रहा है।
निशाने पर था सिक्योरिटी गार्ड:-
इसके बाद लड़की रूम सर्विस बॉय से अपनी कुछ तस्वीरें खिंचवाती है। वहीं अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले इस कपल ने राजस्थान के किसी टूरिस्ट स्पॉट पर एक सिक्योरिटी गार्ड को शिकार बनाने की कोशिश की थी। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड उनके झांसे में नहीं आया और उनकी कोशिश नाकाम हो गई थी।