rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Rajasthan: विवाहिता का 14 साल छोटे प्रेमी से चल रहा था प्रेम प्रसंग, जब पति को हुआ शक, तो दोनों ने रास्ते से हटाने के लिए कर दी हत्या

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, झुंझुनूं के बुहाना में पचेरी रोड पर मिले शव के मामले में नया खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनूप की पत्नी पूनम ने अपने प्रेमी कृष्ण के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति अनूप को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई थी।

बताया जा रहा है कि अनूप रोज रात को घूमने जाता था, इसी का फायदा उठाकर बाहर ही वारदात को अंजाम दिया। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने उनका यह प्लान फेल किया। पहले प्रेमी को गिरफ्तार किया, अब पत्नी पूनम को भी बुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पूनम अपने प्रेमी कृष्ण से 14 साल बड़ी है। अनूप को दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी।