Rajasthan: 9वीं से 12वीं के इन स्टूडेंट्स को मिलेगा 51,000 रुपए का इनाम, सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, अच्छा निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ आशुभाषण, क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) और चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को 5,000 से 51,000 रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
सरकारी और निजी विद्यालय होंगे शामिल
राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई पीढ़ी में सस्टेनेबल डेवलपमेंट और ग्रीन ग्रोथ की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष प्रतियोगिता आयोजित करेगा। यह प्रतियोगिता सरकारी और निजी—दोनों प्रकार के विद्यालयों में विद्यालय, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी।
वर्ष 2025-26 में बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, आशुभाषण, क्विज़ एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में आवश्यक कौशलों का विकास होगा और वे सतत विकास एवं ग्रीन ग्रोथ के लक्ष्यों को समझकर उसमें योगदान दे सकेंगे।
प्रतियोगिताओं की तिथियां और पुरस्कार
- विद्यालय स्तर: 5 दिसंबर
- ब्लॉक स्तर: 6 से 9 दिसंबर
- जिला स्तर: 13 से 16 दिसंबर
- राज्य स्तर: 15 से 17 जनवरी
पुरस्कार राशि
जिला स्तर:
- प्रथम: ₹11,000
- द्वितीय: ₹7,000
- तृतीय: ₹5,000
राज्य स्तर:
- प्रथम: ₹51,000
- द्वितीय: ₹31,000
- तृतीय: ₹21,000

