मौसम विभाग का पूर्वानुमान: बारिश को लेकर आई ये खबर, बढ़ेगी सर्दी

मार्गशीर्ष मास में सर्दी का असर राजधानी में लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। जयपुर का न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम को ठंडी हवा के साथ ही सर्दी का असर हावी रहा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे मौसम में भी परिवर्तन होगा और 6 दिन बाद बारिश होने की संभावना भी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 21 से 27 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। वहीं आज 3 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज टोंक, नागौर और सीकर में शीलहर चलने का येलो अलर्ट दिया है। साथ ही कई जिलों में तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिससे ठंड बढ़ेगी। उत्तरी हवाएं चलने से मैदानी क्षेत्रों में तेज सर्दी का जोर बढ़ गया है। मध्यरात्रि बाद सर्द हवाएं चलने से सुबह धूजणी छुटनी शुरू कर दी है। प्रदेश में पांच डिग्री के साथ सबसे सर्द फतेहपुर रहा।