rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: हमलावरों को पकड़ने गए 2 कांस्टेबलों पर हुआ जानलेवा हमला, बाइक से गिराया तो हड्डी हो गई फैक्चर, हालत गंभीर

R.खबर ब्यूरो। कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के दो आरोपियों को पकड़ने गए दो पुलिस कांस्टेबलों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल कांस्टेबलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दीपावली के दिन आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया था। मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, अन्य दो आरोपियों के विवेकानंद चौराहे के पास घूमने की सूचना पर कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह और गोविंदराम मौके पर पहुंचे।

बदमाश भागते समय कांस्टेबलों की बाइक गिरा दी और दोनों पर अलग-अलग छुपाए हुए चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह के कंधे और पेट में चोटें आईं, साथ ही हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। गोविंदराम के दोनों हाथों में चाकू के घाव लगे। बदमाशों ने कांस्टेबलों की बाइक भी चुरा ली, लेकिन बाद में वहीं छोड़ दी।

घायल कांस्टेबलों का उपचार जारी है और पुलिस ने मौके पर जाप्ता तैनात कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।