राजस्थान: मौसम विभाग का Yellow Alert, इन जिलों में होगी बारिश, 30-40 KMPH गति से चलेगी अंधड़

राजस्थान: मौसम विभाग का Yellow Alert, इन जिलों में होगी बारिश, 30-40 KMPH गति से चलेगी अंधड़

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में आज रविवार को कैसा मौसम होगा? इस पर मौसम विभाग ने ताजा Prediction जारी किया है। जिसमे मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों भरतपुर-धौलपुर के लिए Yellow Alert जारी किया है। जिसमें बताया है कि भरतपुर-धौलपुर जिले और आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर सतही हवाएं चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जिनकी गति 30-40 KMPH हो सकती है। इसके साथ ही मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

तेज गर्मी से शनिवार को प्रदेश को राहत मिली:-

प्रदेश में पिछले दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से शनिवार को राहत मिली। प्रदेश में कई शहरों में अचानक मौसम बदला, करीब 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। राजधानी जयपुर में करीब 30 मिनट तक आंधी-अंधड़ का दौर चला। कई शहरो में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई। जानकारी के अनुसार 9 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।