Rajasthan Weather: हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में हुई कमी, मौसम विभाग ने दो संभागों में हीटवेव का किया अलर्ट जारी
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान में हीटवेव के दौर से मिली आंशिक के बाद अब फिर लू का दौर शुरू होने वाला है। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में थोड़ी कमी आई लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद अब आगामी दिनों में भीषण गर्मी और लू का दौर शुरू होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम में अन्य कोई बड़ा बदलाव होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है जिसके चलते अब हीटवेव चलने और पारे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जोधपुर और कोटा संभाग में अगले 24 घंटे में तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने और हीटवेव का असर रहने की संभावना है।
मैदानी इलाकों में झुलसा रही गर्मी:-
हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में हवाओं ने अपना रुख बदलना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी सतही गर्म हवाएं चलने पर अब दिन के तापमान में रेकॉर्ड बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 घंटे में जयपुर, चूरू और जैसलमेर जिले में उत्तर दक्षिणी हवाएं चलने पर गर्मी से आंशिक राहत मिलने का पूर्वानुमान है।
रात के पारे में आंशिक गिरावट:-
बीती रात प्रदेश के न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहा। रात के तापमान में दो तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। रात में हवा में सापेक्षित आर्द्रता 15 से 65 फीसदी तक रहने से रात में गर्मी का जोर कम रहा है। लेकिन दिन में आर्द्रता घटने से कई शहरों में हीटवेव का असर कम रहने के बावजूद गर्मी से लोग बेहाल रहे।