मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इस दिन से सर्दी होगी तेज, सर्द हवा के कारण बदलेगा मौसम
जयपुर। राजस्थान में 5 दिसंबर से सर्दी के तेवर थोड़े तेज हो सकते हैं। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्र्टबेंस के गुजरने के बाद यहां उत्तरी सर्द हवा चलेगी। इससे अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सुबह-शाम सर्द हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा। बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर, धौलपुर, जोधपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। वहीं,डूं गरपुर, बारां, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, चित्तौडग़ढ़, जयपुर में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहा। माउंट आबू में पारा गिरा दिन में भले ही तेज गर्मी हो, लेकिन सुबह-शाम शहरों में सर्दी थोड़ी तेज है। पश्चिमी जिले बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर को छोड़ दे तो लगभग सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। सबसे कम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में भी कल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली, बारां, चूरू, चित्तौडग़ढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में अगले कल से प्रदेश के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। इस दौरान शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह-शाम सरफेस स्तर पर ठंडी हवा चलने की भी संभावना जताई है। हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप रहेगी।