Rajasthan: सर्दी की शुरुआत के साथ ही बढ़ने लगी ठिठुरन, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद उत्तरी हवाओं का असर 

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, सर्दी ने दस्तक दे दी है! प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब उत्तरी हवाओं का असर दिखने लगा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

अजमेर, सीकर, चूरू, नागौर, दौसा और लूणकरणसर प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके रहे। नागौर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दौसा में एक दिन में तापमान में 6.3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज हुई — बीती रात 14 डिग्री से गिरकर 7.7 डिग्री तक।

सीकर में पारा 7.2 डिग्री, अजमेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 8.7 डिग्री और लूणकरणसर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आने लगी है।