बीकानेर, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ देहात जिला कार्यकारिणी घोषित, ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के जोन-1 बी राजस्थान में युवा प्रकोष्ठ बीकानेर देहात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। देहात जिला महामंत्री संगठन दिनेश सारस्वत नोखा ने बताया कि बीकानेर देहात युवा जिलाध्यक्ष इतिहास गौड़ की अनुशंसा, विफा देहात जिलाध्यक्ष शिवरतन शर्मा व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश ओझा के अनुमोदन तथा युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश रामपुरा की स्वीकृति से देहात जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास सारस्वत (पंचायत समिति सदस्य) अमरपुरा पुगल, की घोषणा की गई है। युवा प्रकोष्ठ में मनोनयन होने पर विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक पारीक, प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ मीना आसोपा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, देहात जिला महामंत्री संगठन बिरजू प्यारे, जिला देहात कोषाध्यक्ष बलदेव राज ओझईया, महिला प्रकोष्ठ देहात जिलाध्यक्ष सीमा मिश्रा तथा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुभाष सारस्वत दंतौर ने प्रसन्नता जताई है।
रामनिवास सारस्वत उपाध्यक्ष मनोनीत
