rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर में इस जगह तिराहा पर दो कारों की भिड़ंत, घायलों को किया रेफर
बीकानेर । जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर नवोदय तिराहे के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गजनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी गजनेर पुलिस थाने के हेडकॉन्स्टेबल ललित सिंह ने दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ।