rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

ट्रक में घुसी बारातियों से भरी बस, एक की मौत, दुल्हन सहित 19 घायल

राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। वहीं, दुल्हन सहित 19 बा​राती घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर खारिया मीठापुर के पास हुआ। कोटा से जोधपुर लौट रही बारात की बस जोड़ की नदी के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद बारातियों में अफरा—तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वृत्त अधिकारी पदम दान चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस वृत्त अधिकारी पदम दान चारण ने बताया कि जोधपुर के भदवाशियां क्षेत्र से एक मुस्लिम परिवार निजी बस से बारात लेकर कोटा गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार देर रात बारात की बस कोटा से रवाना होकर जोधपुर लौट रही थी। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर जोड़ की नाडी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।