rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

दीपावली पर्व पर खरीददारी कर घर जा रहे एक युवक की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जिससे घर पर दीपावली पर्व की खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस के अनुसार बिशनगढ़ निवासी विशाल पुत्र रिछपाल यादव अपने साथी रजनीश के साथ दीपावली पर्व की खरीददारी कर बाइक से अपने घर जा रहा था कि शहर के फाफीया स्थित पशु चिकित्सालय के सामने से खोरी जा रही सड़क पर मिट्टी भरकर तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर के साथ करीब 50 मीटर तक बाइक घसीटती गई। बाद में ट्रैक्टर पलट गया। जिससे नीचे दबने से विशाल यादव (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं रजनीश भी टक्कर के बाद दूर जा गिरा, जिससे उसके हल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत कर युवक को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल विशाल ने निस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना लगते ही विधायक मनीष यादव भी अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।