rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Road Accident: निजी ट्रैवल्स बस राजसमंद-भीलवाड़ा हाईवे पर पलटी, तीन यात्री की मौत, करीब 22 यात्री घायल

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के राजसमंद के भावा गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक निजी ट्रैवल्स की बस राजसमंद-भीलवाड़ा हाईवे पर पलट गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन यात्री की मौत हो गई। वंही करीब 22 यात्री घायल हुए। बताया जा रहा है कि एक गंभीर घायल यात्री की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही थी।

सूचना पर पुलिस, रूपा खेड़ा टोल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टोल एंबुलेंस और अन्य वाहनों से घायलों को आरके जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर यातायात सुचारू किया। कांकरोली थाना अधिकारी हंसा राम ने जानकारी दी।