RPSC: राजस्थान में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, जान लें जरुरी योग्यता
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी निकली है। जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर फर्स्ट ग्रेड टीचर के 3000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकली है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 3225 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से कई विषयों के शिक्षक चयन किए जाएंगे। सबसे अधिक भर्ती हिंदी विषय के लिए की जानी है। इस विषय के लिए 710 पदों पर भर्ती होनी है।
RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2025: इन पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से 3225 पदों को भरा जाना है। जिसमें हिंदी के 710, कॉमर्स के 430, पॉलिटिकल साइंस के 330, भूगोल के 270, अंग्रेजी के 307 और इतिहास के 170 पद शामिल है। वहीं वरिष्ठ अध्यापक के 1385 पद गणित के लिए और 1355 पद विज्ञान के लिए हैं। वहीं वरिष्ठ अध्यापक के 1305 पद अंग्रेजी के लिए और 1052 पद हिंदी के लिए तय किए गए हैं।
RPSC 1st Grade Teacher Recruitment: ये होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास पीजी की डिग्री और b.ed की डिग्री होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास यह डिग्रियां है, वे आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RPSC: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रूपये का भुगतान आवेदन के लिए करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रूपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 1 घंटे 30 मिनट का और दूसरा पेपर 3 घंटे का होगा। पहला पेपर डेढ़ सौ अंकों का और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा।

