स्मैक किंग ने बना ली कई गर्लफ्रेंड, परेशान पत्नी ने बनाया प्लान, मामला पड़ गया उल्टा
जोधपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ऑपरेशन ‘जिस्मन्ना’ के तहत बाड़मेर के रामजी का गोल के पास निजी स्लीपर बस से मारवाड़ के स्मैक किंग को पकड़ लिया। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। महिला मित्रों से पीछा छुड़वाने के लिए पत्नी पुलिस से बचने के बहाने उसे बेंगलूरु भेज रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महानिरीक्षक एटीएस विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर में धोरीमन्ना थानान्तर्गत खरड़ गांव निवासी जितेन्द्र मेघवाल को पकड़ा गया है। वह कई मामलों में वांछित है। बाड़मेर के धोरीमन्ना थाने में दर्ज एफआइआर के मामले में पकड़े न जाने पर उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ आठ एफआइआर दर्ज हैं। इनाम घोषित होने के बाद वह भूमिगत हो गया था। घर से दूर रहने के चलते महिला मित्रों के सम्पर्क में आ गया था। वह ज्यादा समय महिला मित्रों के साथ बिताने लग गया था। पत्नी को पता लगा तो उसे एक तरकीब सूझी। उसने पुलिस से बचने के लिए पति को बेंगलूरु शिफ्ट होने का सुझाव दिया। ताकि वह पुलिस के साथ महिला मित्रों से भी दूर हो जाएगा।

