दंतौर, शारदीय नवरात्रि के पर्व पर सीमा जन कल्याण समिति इकाई दंतोर द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान व गुजरात के संगठन मंत्री नीम्ब सिंह ने कहा कि समाज में सज्जन शक्ति बढ़नी चाहिए, तभी समाज संगठित होगा और तभी देश सुरक्षित व मजबूत होगा। देश का सक्षम नेतृत्व राष्ट्र को मजबूती दिला सकता है। गांव में सजग लोगों को टीम बनाकर समाज के हितार्थ कार्य करना चाहिए जिससे हमारे राष्ट्र का भला होगा। वही कार्यक्रम में बढ़ते प्रदूषण, प्लास्टिक उपयोग व जल बचत पर चर्चा की गई। कहा कि धरती बंजर होती जा रही है, प्लास्टिक को जलाने से वायुमंडल दूषित हो रहा है, पानी का संचय ही हमारी समझदारी है। उन्होंने कहा कि शक्ति के बिना कोई नहीं डरता, इसलिए शक्ति जरूरी है। दुष्ट शक्तियों का डटकर मुकाबला करना जरूरी है। तहसील अध्यक्ष महावीर सिंह तंवर ने कहा कि राष्ट्र निरंतर मजबूत बन रहा है, हमें इस कार्य में जितना हो सके सहयोग करना चाहिए। इकाई अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कहा कि हम सजग व सावचेत रहे। क्योंकि हम सीमावर्ती क्षेत्र में रहते हैं।
इस मौके पर रामूराम गुर्जर, राजेंद्र कुमार, हनुमान गोदारा, दिनेश देहडू, भंवरलाल बिश्नोई, शैलेन्द्र बिश्नोई, सुभाष सारस्वत, रामरख कड़वा, नेतराम वर्मा, प्रमोद स्वामी, अजित सिंह, भरत सिंह, सुरेश सारस्वत, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।