rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

घायल सैनिकों को हैलीकॉप्टर से ले गए थे सूरतगढ़ हॉस्पिटल

(लूणाराम वर्मा)
महाजन,
महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में शनिवार सुबह तोपाभ्यास के दौरान हादसा हो गया, जिसमें दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सूरतगढ़ हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने एक सैनिक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में सैनिक अभ्यास कर रहे थे। इसी दरम्यिान तोप में बारुद का गोला डालते समय फट गया, जिससे सैनिक प्रभजोत सिंह व जगराजसिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को सैन्य अधिकारी हैलीकॉप्टर से सूरतगढ़ के राजकीय हॉस्पिटल ले गए, जहां सैनिक प्रभजोतसिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दियाव हीं सैनिक जगराज का उपचर चल रहा है। दोनों सैनिक 23 सिख रेजिमेंड में पदस्थापित थे।

सैन्य अधिकारी पहुंचे अस्पताल
हादसे के बाद सैन्य अधिकारी पहले घटनास्थल और बाद में सूरतगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने सैनिकों के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। वहीं हादसे की इत्तला के बाद महाजन थाने से एसआइ राजेन्द्र सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे। घटना का मौका मुआयना किया। मृतक सैनिक का शव सूरतगढ़ अस्पताल में रखवाया गया है।

जांच में जुटे सैन्य अधिकारी व पुलिस
महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान हुए हादसे के कारणों की जांच में सैन्य अधिकारी और पुलिस जुट गई है। सैन्य अधिकारी हादसा कैसे हुआ इसकी पड़ताल कर रहे हैं। वहीं पुलिस घटना के संबंध में सैन्य जवानों व अधिकारियों से पड़ताल कर रही है।