ससुर की बंदूक से चली गोली दामाद को लगी,ईलाज के दौरान मौत

ससुर की बंदूक से चली गोली दामाद को लगी,ईलाज के दौरान मौत
बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में ससुर के कंधे से फिसली बंदूक का ट्रिगर दबने से चली गोली दामाद को लग गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था। घटना टिब्बी के सलेमगढ़ गांव में गुरुवार सुबह नौ बजे हुई। पुलिस के अनुसार गोली लगने से चौहिला निवासी सुनीलकी मौत हो गई। युवक सलेमगढ़ निवासी रूपराम के भाई गुमानाराम के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। 4 मार्च को शादी हुई थी। सुबह सभी गुमानाराम के घर के बाहर खड़े थे। शादी में आए कुछ मेहमान विदा हो रहे थे। इसी दौरान रूपराम ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होकर आया। उसके कंधे पर बंदूक थी। आशीर्वाद देने के लिए उसने हाथ उठाया तो बंदूक फिसल गई। उसने संभालने की कोशिश की तो ट्रिगर दब गया और गोली उसके दामाद सुनील के लग गई। सुनील को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।