खाद लेने के चक्कर में मची भगदड़, 5 घायल महिलाओं के आए टांके
सहकारी समिति सुमेरगंजमंडी में आए खाद के 1400 बैग महज 3 घंटे में खत्म हो गए। सुबह से ही आसपास के गांव के किसान सहकारी समिति के आगे जमा होने लग गए। दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष जमा हो गए, जैसे ही सहकारी समिति गोदाम का दरवाजा खुला भगदड़ मच गई। भगदड़ में 5 महिलाएं घायल हो गई, उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरगंजमंडी ले जाया गया, जिसमें से एक महिला को 2 घंटे बाद होश आया तथा एक महिला के पांच टांके लगे। अधिक चोट लगने वाली महिलाएं मूर्ति बाई पत्नी रमेश बैरवा निवासी ग्राम पापड़ा, केसंता बाई पत्नी हरिराम मीणा निवासी टोकसपुरा, बद्री बाई पत्नी राम प्रकाश मीणा निवासी नांता तथा दो अन्य महिलाएं इनको चोट लगी है।