खाजूवाला, ग्राम पंचायत 5 केवाईडी के चक 1 पीएचम के गौ-शाला में चल रही गो-कथा के छठे दिन कथा वाचक गो शिष्य साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने नशे की प्रवति को हटाने पर जोर दिया।
कथा वाचक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती ने कहा कि नशा करने से हमारे शरीर मे बहुत बीमारियां पैदा होती है। हमे नशा नही करना चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए। नशे की लत बुरी होती है और गाय के दूध से अनेक प्रकार उपाय बताए। गो-माता की सेवा करने पर जोर दिया। शुक्रवार को कथा का समापन होगा।
कथा में नशे से दूर रहने का दिया संदेश
