












खाजूवाला, खाजूवाला श्री कृष्ण गौ शाला में श्री कृष्ण गौ महिला मंडल द्वारा अमावश्या के अवसर पर गायों के लिए सवामणी बनाई गई।
महिला मण्डल अध्यक्ष शारदा बंसल ने बताया कि महिला मण्डल द्वारा गायों के लिए हर अमावस्या व पूणिमा को पिछले 10 साल से सवामणी का प्रसाद बनाया जाता है। जिसे गायों को खिलाया जाता है। मंगलवार को महिला मण्डल द्वारा गायों के लिए सवामणी बनाई गई। इस मौके पर महिला मण्डल की महिलाएं उपस्थित रही।

 
 