राजस्थान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह, ये बने मंत्री

जयपुर, 30 दिसंबर। राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। अब तक 22 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 4 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्री पद की शपथ के बाद मोदी के समर्थन में नारे लगे। उन्हें विधायक से पहले मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हाे।

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा ने शपथ ली है।

राजस्थान का मंत्रिमंडल

कैबिनेट मंत्री
1- किरोड़ीलाल मीना
2- गजेंद्र सिंह खींवसर
3- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
4-बाबू लाल खराड़ी
5-मदन दिलावर
6-जोगा राम पटेल
7-सुरेश सिंह रावत
8- अविनाश गहलोत
9- जोड़ा राम कुमावत
10-हेमंत मीना
11-कन्हैया लाल चौधरी
12- सुमित गोदारा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
13- संजय शर्मा
14- गौतम कुमार
15-झांवर सिंह खर्रा
16-सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
17-हीरा लाल नागर

राज्य मंत्री
18-ओटा राम देवासी
19- मंजू बाघमार
20-विजय सिंह चौधरी
21-कृष्ण कुमार बिश्नोई
22-जवाहर सिंह बेढम

कुल 22 मंत्रियों ने ली शपथ

टोटल मुख्यमंत्री व उपमंत्री के साथ 25 मंत्रिमंडल