बीकानेर: खेत में कीटनाशक छिड़काव करते समय हुआ हादसा, जहर के असर से महिला ने तोड़ा दम
बीकानेर। सेरुणा थाना क्षेत्र के देराजसर गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय ज़हर की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका के ससुर लिखमाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मृतका निर्मला देवी पत्नी राजेंद्र भादू, निवासी देराजसर, खेत में काम कर रही थी। इस दौरान कीटनाशक दवा का असर होने से वह अचानक बीमार पड़ गई और बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।