rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर, बीकानेर जिले के अवैध हथियारो के सम्बंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में की जा रही कार्यवाही में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जसरासर थानाधिकारी उदयपाल द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राजूराम उर्फ सुभाष चंद्र पुत्र किसनाराम जाट को मुखबिर की सूचना पर काकड़ा व सिनियाला के बीच रोही से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। जिस संदर्भ में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है। आरोपी राजूराम ने पुलिस थाना सांडवा के एक टोल पर गत दिनों फायरिंग की थी। आरोपी की गिरफ्तार करने में सहायक सब इंस्पेक्टर रामवतार, हेड कांस्टेबल सागरमल, कांस्टेबल सतीश कुमार, श्रीकृष्ण कुमार आदि शामिल थे।