महिला ट्यूशन टीचर की लाश मिली प्लास्टिक बैग में, व्यापारी की पत्नी की हत्या और भाग कर शादी करने का बनाया प्लान, आकर्षक दिखने के लिए हर महीने बीस हजार की दवाइयां भी लेती थी

अलवर, 16 मार्च को प्लास्टिक के एक बैग में महिला की लाश अलवर में मिली थी जिसके संबंध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। लाश 29 साल की एक महिला ट्यूशन टीचर की थी। प्रियंका नामक टीचर की हत्या दिल्ली के एक व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो नौकरों के साथ मिलकर की थी। इस हत्या की वजह जानकर सबको हैरान करने वाली है।

प्रियंका 9 साल से दिल्ली के आनंद विहार निवासी रेडिमेड गारमेंट्स के व्यापारी कपिल के बच्चों को पढ़ाने आती थी। ट्यूशन के लिए घर आते जाते प्रियंका और कपिल की नजदीकियां बढ़ने लगीं। वक्त बीतने के साथ-साथ 7 साल से दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध चल रहे थे। इसी दौरान प्रियंका खुद को कपिल की पत्नी के रूप में देखने लगी। खुद को कपिल की पत्नी सुनैना से ज्यादा खूबसूरत दिखाने और कपिल को रिझाने के लिए वह कई तरह की दवाईयां भी खाती थी। इस बीच उसने कपिल से कहा कि वह सुनैना को छोड़कर उससे शादी कर ले। इसके लिए उसने कपिल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वक्त के साथ वह कपिल को ब्लैकमेल करने लगी।

प्रियंका पर कपिल से शादी करने का जुनून सवार हो गया था। यह इस कदर था कि उसने सुनैना के मर्डर का प्लान भी बना लिया था। उसने कपिल से कहा भी था कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ले। इसी दौरान एक दिन उसने कपिल को सुनैना के मर्डर का पूरा प्लान बताया। यह भी कहा कि मर्डर के बाद वे दोनों इंडिया से बाहर चले जाएंगे तो कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा। जब कपिल ने इससे इनकार कर दिया तो प्रियंका ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 लाख रुपए मांगे।

जब उसने ये प्लान कपिल को बताया तो वह घबरा गया और अपनी पत्नी को सारी बात बता दी। इसके बाद कपिल और सुनैना ने अपने दो नौकरों के साथ मिलकर प्रियंका की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रियंका की हत्या के मामले में कपिल, उसकी पत्नी सुनैना गुप्ता, दो नौकरों राजकिशोर यादव और सचिन देवल को गिरफ्तार किया हे

आकर्षक दिखने के लिए 20 हजार की दवाइयां लेती थी हर महीने :-

प्रियंका नहीं चाह रही थी कि कपिल अपनी पत्नी सुनैना के पास रहे। कपिल को अपनी ओर आकर्षित करने और सुनैना से ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए प्रियंका विटामिन सी सहित कई तरह की दवाइयां लेती थी। इन दवाइयों पर वह महीने के 20 हजार रुपए से ज्यादा खर्च करती थी।

मर्डर दिल्ली में, लाश फेंकी अलवर में :-

प्रियंका की बातें सुनकर कपिल घबरा गया और उसने अपनी पत्नी को सारी बात बता दी। इसके बाद दोनों ने नौकरों की मदद से प्रियंका के मर्डर का प्लान बनाया। कपिल ने नौकरों को शराब पिलाई और एक नकली इमोशनल कहानी सुनाकर उन्हें भी प्लान में शामिल कर लिया। ततारपुर थाना प्रभारी विजय चंदेल ने बताया कि प्रियंका दिल्ली के गांधी नगर के चांद मोहल्ला में रहती थी। 14 मार्च को रुपए निकलवाने के लिए बैंक के लिए निकली थी। बैंक से रुपए निकलवाने के लिए कपिल ने ही प्रियंका को तैयार किया था। बैंक से निकलकर वह सीधे कपिल की कार में बैठ गई थी। कार में दोनों नौकर भी थे। कार में बैठने के बाद प्रियंका का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसी दिन प्रियंका का शव बैग में डालकर अलवर के ततारपुर क्षेत्र में फेंक दिया।

प्लास्टिक के बैग में मिली थी लाश :-

पुलिस को 16 मार्च को प्लास्टिक के बैग में प्रियंका की लाश मिली थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर की पहचान की। इसके आधार पर दिल्ली के आनंद विहार, गांधीनगर, करावल नगर और गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। तब जाकर चारों आरोपी गिरफ्तार किए गए।