खाजूवाला, भाजपा किसान मोर्चा बीकानेर देहात द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम जाट धर्मशाला खाजूवाला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा मे शहीद हुए जवान के परीजनों व प्रगतिशील किसानों को सम्मान-पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शंकरलाल कसाना, किसान मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष थान सिंह भाटी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष थान सिंह भाटी ने कहा कि जवान व किसान देश की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी किसानों व जवानो के सच्चे हितेषी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षो से जवानो के बन्धे हाथ खोलने का काम किया है। जिससे जवानों का मनोबल बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का संकल्प लिया है। उसी अनुरूप समर्थन मूल्य पहले से डेढ़ गुना बढ़े व जिन्सों के भाव दुगने हुए है, खराबे का फसल मुआवजा मिलना सुनिश्चित किया। किसान सम्मान निधी योजना में प्रत्येक किसान के खाते मे रूपये जमा हो रहे है। आने वाले समय मे किसान सक्ष्म व खुशहाल होगा।
पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोराना काल में बेहतरीन कार्य करके दिखाया है। मोदी द्वारा दवाईयां की पुर्ति ही नही की अपितु पूरे विश्व के देशों मे दवाई भेजकर यह सिद्ध कर दिया है कि भारत भी मानव कल्याण के पथ पर किसी भी पीछे नहीं है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य किसान मोर्चा शंकरलाल कसाना ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में शहीद रामकुमार यादव के पिता भीमसेन यादव का शोल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया व प्रगतिशील किसान गुलाब सिंह शेखावत, भीखाराम जाखड़, अभय सिंह, वेदप्रकाश खोथ, लखवीर, करनाल, रामसिंह राजपुरोहित, राजकुमार यादव, गुलाम रसूल, ओम नाई, जालूराम भील, राधेश्याम गोदारा, पप्पुराम मेघवाल, सुनिल बिश्नाई आदि को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।