अतिक्रमण अभियान को हुआ एक माह पूरा, आज तक नहीं मिली खोखा धारियों को दुकाने, खोखा धारियों में रोष व्याप्त

खाजूवाला, खाजूवाला मंडी में नगरपालिका द्वारा 1 माह पूर्व अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था। 23 मई 2023 को नगरपालिका द्वारा मुख्य चौराहे से लेकर सब्जी मंडी चौराहे तक रखे हुए सभी को हटा दिए गए। जिसके बाद इनको में व्यापार कर रहे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट आ गया। जो 1 माह बाद तक नगरपालिका द्वारा दिए गए आश्वासन का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में खोखा धारी कई बार कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल व नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत व उपखंड अधिकारी श्योराम से भी मिले तथा शुक्रवार शांय गोगामेडी पर खोखा छप्पर रेहड़ी यूनियन की बैठक हुई।

खोखा छप्पर रेडी यूनियन पिछले लगभग 1 माह से आशियाना ढूंढने का इंतजार कर रही है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर चले अभियान में मात्र खोखो को हटाने का आरोप भी प्रशासन पर लग रहा है। वही संभागीय आयुक्त नीरज के पवन तथा कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने उस समय खोखाधारियों को आश्वासन दिया था कि उन्हें एक माह के अंदर नगरपालिका द्वारा क्युसक बनाकर फटे सुधा दुकानें आवंटित की जाएगी। लेकिन 1 माह बीत जाने के बाद भी दुकाने नहीं मिलने से खोखा धारी व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है। जिसके चलते शुक्रवार शांय को गोगामेडी पर बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को एक बार फिर से उच्चाधिकारियों से मिलकर आग्रह किया जाएगा।