खबर दंतौर से… बदहाल व्यवस्था से आमजन हो रहे परेशान

दंतौर। मंडी के मुख्य बाजार में सड़कों पर सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। शुक्रवार सुबह बाजार की सड़कों पर दुकानदार खुद साफ सफाई करते नजर आए। यहां खाजूवाला सड़क पर बने शौचालय की हालत भी दयनीय है और गंदगी से अटे हैं। गंदगी होने से बदबू आती रहती है और लोगों को नाक-मुंह ढक कर आना जाना पड़ रहा है। शौचालय के पास में कचरे का भी ढेर लगा है। इसको लेकर आमजन व यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इस पर ग्राम पंचायत की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पंचायत की ओर रसे नियमित रूप से बाजार व शौचालयों की सफाई करवाई जाए।