युवक के सीने में गोली मारी, दोस्त के साथ बाइक पर था, घेरकर फायरिंग की
पाली में एक युवक को रविवार रात को युवकों ने घेर कर फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जिले भर में आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई। ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि घटना सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में रविवार रात को हुई। गोली लगने से पाली जिले के आमलिया (नाना) गांव निवासी बंटी (25) उर्फ पुष्पेंन्द्र सिंह नाम का युवक अपने ननिहाल सेदरिया गांव आया हुआ था। जिस पर रविवार रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित वही जिले भर में नाकाबंदी भी करवाई। आरोपी कौन थे उन्होंने युवक को गोली क्यों मारी इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।