rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

दर्दनाक हादसा: भरभराकर ढहा दो मंजिला मकान, सगे भाई-बहन की मौत, 4 अन्य घायल

R.खबर ब्यूरो। भरतपुर के डीग उपखंड के कामा थाना क्षेत्र के डुबोकर गांव में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 3 बजे दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर के बरामदे में 5 बच्‍चों संग सो रही मां मलबे में दब गई।

मलबे में दबने से 6 वर्षीय जारा पुत्री समीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके भाई सैफ ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां आयशा व तीनों बेटे जैद, शैफ और शाहरूख घायल हो गए। सभी को पहले जुरहरा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

मानसून में लगातार ढह रहे मकान:-

भारी बारिश के चलते डीग क्षेत्र में अब तक आधा दर्जन मकान गिर चुके हैं। कई लोग घायल हुए हैं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।