rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, खाजूवाला पुलिस ने कृष्णलाल हत्याकाण्ड के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि खाजूवाला के चक 23 केजेडी में खेेत में काम कर रहे दो व्यक्तियों पर लगभग 10 लोगों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें एक कृष्णलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी ईलाज के दौरान बीकानेर पीबीएम में मृत्यु हो गई। जिसके बाद अब पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
वृताधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि खाजूवाला के चक 23 केजेडी में 1 नवम्बर को खेत में पानी लगाते समय लगभग 10 व्यक्तियों ने दो किसानों पर हमला किया। जिसपर खाजूवाला पुलिस थाने में 60 वर्षीय लीलूराम ने मामला दर्ज करवाया है। हमले में लीलूराम व कृष्णलाल जाट दोनों घायल हुए वहीं कृष्णलाल जाट गम्भीर घायल हो गए। जिसपर उसे बीकानेर पीबीएम रेफर किया गया। जहां ईलाज के दौरान कृष्णलाल की मृत्यु हो गई। कृष्णलाल की मृत्यु के बाद मारपीट व जान से मारने के प्रयास का मामला हत्या में तबदिल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाकर जगह-जगह दबिश दी। जिसपर पुलिस ने उम्मेदाराम जाट पुत्र ईश्वरराम उम्र 50 वर्ष व भागीरथ पुत्र उम्मेदाराम उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।