rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

जोहड़ में डूबने से दो दोस्तों की मौत, बारिश में नहाते हुए दोनों साथ निकले थे
सरदारशहर (चूरू)। पूलासर गांव में रविवार को दो किशोर जोहड़ में नहाते समय डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शुभम (16) पुत्र कालीचरण पारीक और कृष्ण कुमार (16) पुत्र कैलाशचंद्र पारीक की शवों को सरदारशहर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छापर (सुजानगढ़) का रहने वाला कृष्ण पूलासर में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर रविवार सुबह लगभग 9 बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोज शुरू की। इस दौरान कामासर रोड पर स्थित श्मशान भूमि के पास बने जोहड़ के किनारे दोनों की चप्पलें मिलीं। ग्रामीणों ने शक के आधार पर जोहड़ में खोजबीन की और कुछ ही देर में दोनों किशोरों के शव बाहर निकाल लिए।