rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पदमपुर, पदमपुर तहसील के गांव 3 जेजे निवासी पासोबाई पत्नी पुन्नूराम ने अपने साथ धोखाधड़ी से दो लाख रुपए हड़पने की रिपोर्ट दी है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की है।
थाना पुलिस ने बताया कि परिवादिया के अनुसार गांव के राजू पुत्र रोशनलाल ने उसे नवजीवन कम्पनी में पैसा लगाने के लिए कहा। आरोपी ने उसे पैसे दोगुने करने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर उसने दो लाख रुपए कम्पनी में लगा दिए, लेकिन बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कुलवंत सिंह को सौंपी गई है।