











खाजूवाला, खाजूवाला क्षेत्र में शनिवार शांय को शुरू हुई बारिश रूक-रूककर देर रात तक चलती रही। शनिवार को हुई बे मौसम बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश से किसानों के खेत की मूँग, ग्वार की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में किसानों ने हाल ही में सरसों का बिजान हो रहा है। कुछ किसानों ने तो अपने खेतों में सरसों का बिजान कर दिया है। इस बारिश ने हाल ही में हुए सरसों के बिजान को नष्ट कर दिया है। किसानों को इस बारिश से आर्थिक नुकसान हुआ है। इस महंगाई में दूसरी बार फसल की बिजाई करना बहुत मुश्किल है। वहीं 8 केवाईडी से मनीष पुगलिया ने बताया कि 8 केवाईडी क्षेत्र में तो चने के आकार के ओले भी गिरे है। जिसके कारण हाल ही में बिजी हुई फसल नष्ट हो गई है।
किसान सोमदत बिश्नोई ने बताया कि खरीफ की फसल पानी के अभाव में खराब हो गई। जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गया। वहीं रबी की फसल के लिए किसान डीएपी खाद की किल्लत से जुझ रहा है। जिन किसानों ने खाद मिली है उन्होंने अपने-अपने खेतों में सरसों का बिजान करना शुरू कर दिया है लेकिन शनिवार को आई इस बारिश ने बिजान पर पानी फेर दिया। सरसों के बिजान के लिए किसानों ने प्रति बीघा लगभग 4 हजार रुपए का खर्चा किया है जो अब बेकार हो गया है। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री शिवदत्त सीगड ने कहा कि किसानों के आर्थिक संकट को देखते हुए किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों की नष्ट हुई फसल का क्लेम भी सरकार को दिलवाना चाहिए। वहीं जिन किसानों ने अपने खेतों में बिजान नहीं किया है उनके लिए यह बारिश अच्छी शाबित हो सकती है।

 
 