rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर। युवा भाजपा नेता विजय प्रकाश बाफना को अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का बीकानेर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। बाफना वर्तमान में महासंगठन में प्रदेश सचिव भी हैं। यह नियुक्ति महासंगठन की राष्ट्रीय और प्रदेश कोेर कमेटी की अनुशंषा पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन तालेड़ा ने की है। बाफना के अलावा डूंगरपुर के सुदर्शन जैन को प्रदेश महामंत्री और उदयपुर संभाग प्रभारी, बाड़मेर के ललित बोथरा को प्रदेश महामंत्री और जोधुपर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं विजयनगर के आशीष सांड को अजमेर संभाग प्रभारी बनाया गया है। सभी संभाग प्रभारियों को आगामी 15 दिनों में अपने-अपने संभाग के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए कार्यकारिणी गठित करने एवं इसकी सूचना भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

By