rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान के डीग में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और बोतलें फेंकी गई, एक महिला समेत कई लोग घायल, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के डीग जिले में एक ही समुदाय के दो पक्षों के लोग बच्चों की मामूली लड़ाई में आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि मामला नगर कस्बे के वार्ड नंबर-6 स्थित कुरैशी मोहल्ले का है।

बता दें कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मकानों की छतों पर चढ़कर दोनों पक्षों की ओर से कांच की बोतलें फेंकी गई। ऐसे में पांच से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर ही भारी जाब्ते के साथ पहुंची।

पुलिस के पहुंचते ही पथराव बंद:-

पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव बंद कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। झड़प के दौरान एक महिला समेत कई लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

इस वजह से हुई थी झड़प:-

बच्चों की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए। विवाद करीब एक घंटे तक चला। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो मामला बढ़ सकता था।

पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की खबर मिली थी। मौके पर ही पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। इसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष सेमला गांव तो दूसरा हातियाका गांव का है। ये लोग वार्ड नंबर-6 खेड़ली मार्ग कस्बे में रहते हैं।