rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

WAR BREAKING: जैसलमेर के भणियाणा क्षेत्र में जोरदार धमाके, 40 से 50 किलोमीटर क्षेत्र में सुनाई दी आवाज

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के जैसलमेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा भणियाणा क्षेत्र में जोरदार धमाके हुए है। 40 से 50 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा आकाश में लगातार 2 हवाई जहाज की आवाज सुनने के भी समाचार है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग पाया कि धमाका किस जगह पर किया गया। जानकारी के अनुसार कल 4 बजे से 6 बजे तक पूरा क्षेत्र पूर्ण ब्लैकआउट हो रखा है। 

जैसलमेर में फिर धमाकों की तेज गूंज सुनाई दी है। पोकरण के बाद अब जैसलमेर में भी ड्रोन अटैक की सूचना है। आसमान में संदिग्ध गतिविधियां शुरू हुई है। पाकिस्तान की ओर से फिर एक नई साजिश की आशंका है। जैसलमेर के पटवा हवेली के आसपास तेज धमाका हुआ है। हालांकि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव है। हर टारगेट पर नजर है। जैसलमेर सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। गश्त और बढ़ाई गई है। पोकरण फायरिंग रेंज के पास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।