Weather Update : बर्फीली हवाओं से राजस्थान में बढ़ी ठंड, जानें अगले सप्ताह कैसा होगा मौसम

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर और बढ़ा दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। उत्तरी हवाओं के असर से अब राज्य के 13 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

तीन शहरों में पारा 7 डिग्री के आसपास:-

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में कई जिलों में रात का तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिरा है। सीकर, फतेहपुर और दौसा सबसे ठंडे शहर रहे — सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, फतेहपुर में 7.4 डिग्री और दौसा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक सप्ताह तक ठंड का असर जारी रहेगा:-

मौसम केन्द्र जयपुर ने अनुमान लगाया है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लोगों को फिलहाल सुबह और रात के समय बढ़ती सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।