Weather Update: मौसम विभाग का आज राजस्थान के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली व बारिश की चेतावनी जारी
R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आज 4 अगस्त को राजस्थान के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा जिले व आस-पास के क्षेत्र में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान 20-30 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बीकानेर में दर्ज:-
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकांश भागों में मौसम रहेगा शुष्क:-
मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कही तेज बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार आगामी 5-6 दिन पश्चिमी राजस्थान में केवल छुटपुट स्थानों पर ही हल्की बारिश होने व अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।