पति को मारने वाली पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, तकिए से मुंह दबाकर की थी हत्या

अलवर के डीजे कोर्ट नंबर-3 ने 4 साल पुराने मर्डर के मामले में महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। महिला के पति के मौसेरे भाई के साथ अवैध संबंध थे। पति संबंधों में बाधा बन रहा था तो दोनों ने उसे मारने का प्लान बनाया। मौका मिलते ही तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। परिवार ने सामान्य मौत समझकर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया था। करीब एक महीने बाद मृतक के परिवार के कुछ सदस्यों ने प्रेमी को शराब पिलाई। इसके बाद आरोपी से बातों-बातों में पूछा तो उसने पूरा सच उगल दिया। परिजनों ने पूरी बात मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। इसी आधार पर मालाखेड़ा थाने में इस्तगासे से मामला दर्ज कराया था।